गौरीगंज, फरवरी 4 -- अमेठी। सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्रामभारती परतोष में बुधवार को शिक्षा के माध्यम से जातिगत भेदभाव समाप्त करने हेतु सामाजिक समरसता खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा शिशु से लेकर 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने खिचड़ी का आनंद उठाया। प्रधानाचार्य संतोष मिश्र की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यों व कर्मचारियों द्वारा खिचड़ी बनाई गई। इस समरसता भोज में खंड शिक्षा अधिकारी भेटुआ डॉ. संतोष कुमार यादव, शिवम पांडेय, रमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...