हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी वार्षिक प्लेसमेंट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्लेसमेंट हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा नेहा भट्ट ने एटलसियन में Rs.61.99 लाख के पैकेज के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। काजल भट्ट (इंफोसिस, Rs.9.50 लाख), श्रेया सनवाल (सीमेंस एनर्जी Rs.9.00 लाख), अरलिन कौर, आकांक्षा रावत (कोडिंग निंजा, Rs.8 लाख), साथ ही बीसीए के सुमन पांडे, तन्मय प्रताप सिंह, मीनाक्षी जोशी और विनिता कोरांगा (कोडिंग निंजा, Rs.8.00 लाख) शामिल रहे। निदेशक डॉ. एमसी.लोहनी ने छात्रों की मेहनत और विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.