देहरादून, जनवरी 20 -- ग्राफिक एरा में छात्रों को सतत रोजगार अवसरों, ग्रीन करियर और भविष्य में आवश्यक स्किल्स की जानकारी दी गई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ग्रीन जॉब्स विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में सतत रोजगार का महत्व समझाते हुए वेस्ट वॉरियर एनजिओ के आउटरीच मैनेजर अवधेश पुंडीर ने कहा कि युवाओं को स्वच्छता अभियानों से जोड़ना और उन्हें सतत् रोजगार के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इससे न केवल स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को आय का साधन भी मिलेगा। यह पहले छात्रों को अपने कौशल और रुचि के अनुसार करियर चुनने का अवसर प्रदान करता है। सत्र में प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता अभियान, कचरा प्रबंधन और स्वयंसेवी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.