देहरादून, दिसम्बर 24 -- देहरादून। किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने जरूरतमंदों में खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। इन पैकेटों में जरूरत के हिसाब से आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, चायपत्ती, मसाले आदि रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा समाज सेवा को अपने दायित्व का अभिन्न हिस्सा मानता है। डॉ. राखी ने चंदररोड, सहारनपुर रोड धूलकोट माफी और उसके आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों को यह खाद्यान्न पैकेट वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...