देहरादून, दिसम्बर 15 -- पवेलियन मैदान में खेली जा रही 78 वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में सोमवार को ग्राफिक एरा एफसी और दून एलीट सॉकर एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। एक तरफा रहे इस मैच में ग्राफिक एरा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून एलीट सॉकर एकेडमी को 5-0 से पराजित कर पूरे तीन अंक अर्जित किए। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने आक्रामक अंदाज में की और अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ग्राफिक एरा एफसी की ओर से आयुष ने 42 वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद केसी ने 56 वें और 59 वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। 70 वें मिनट में जोएल ने चौथा गोल किया, जबकि 86 वें मिनट में बतिस्ता ने पांचवां गोल कर ग्राफिक एरा एफसी की जीत सुनिश्चित कर दी। मैच के दौरान फाउल प्ले के लिए रेफरी अंशुल बिष्ट ने दून एलीट सॉकर एकेडमी के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.