गंगापार, जनवरी 5 -- इलाके के पत्रकार नदीम इंतेखाब को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डा.नरेश पाल सिंह ने एक पत्र के माध्यम से दी। मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खबर मिलते ही स्थानीय पत्रकारों ने बधाई दी। जिसमें साजिद खान, हसीन मुस्ताक, अमर सिंह, जय प्रकाश, जितेन्द्र विश्वकर्मा, राकेश कुमार मौर्या, सुरेश कुमार मौर्या, जैनुल आब्दीन, रूहुल फैयाज, उबैद उल्ला, श्याम बाबू गुप्ता आदि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...