अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केस-1 जीटी रोड आयुष कुमार ने बीते दिनों ही टू बीएचके फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है। वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि पति-पत्नी और एक बच्चे के लिए इतना बड़ा फ्लैट पर्याप्त है। आसानी से लोन की ईएमआई भी चली जाती है। केस-2 आगरा रोड निवासी पारूल ने हाल में ही सारसौल क्षेत्र में 75 वर्गगज के मकान का बैनामा कराया है। वह कहती हैं कि इतना बड़ा मकान पर्याप्त है। अपने बजट के अनुरूप है। छोटे मकान, फ्लैट लेने वाले यह सिर्फ दो ही उदाहरण है। जबकि इस समय मार्केट में कम कीमत के छोटे मकानों की मांग बढ़ी है। लोगों का झुकाव काम्पैक्ट और मिड सेगमेंट की तरफ बढ़ा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुल मकान, फ्लैट के खरीदारों में एक-दो बेडरूम वाले मकान का हिस्सा 60 प्रतिशत से भी अधिक है। निबंधन कार...