गढ़वा, दिसम्बर 10 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत दुलदुलवा गांव निवासी शौकत अंसारी का पुत्र तौहिद अंसारी बुधवार को ग्राइंडर मशीन से कट कर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तौहिद गांव में ही सेटरिंग का काम करने गया हुआ था। उसी दौरान वह ग्राइंडर मशीन से बांस कट रहा था। उसी क्रम में ग्राइंडर मशीन छटक कर उसके पैर में लग गया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...