गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत तिलदाग गांव निवासी सुदामा साह का पुत्र छोटेलाल साह ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि छोटेलाल अपने घर पर ग्राइंडर मशीन से बांस काट रहा था। उसी क्रम में ग्राइंडर मशीन छटक कर उसके सीने में लग गया। उससे जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...