लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- करीब तीन सौ घरों वाले आबाद गांव पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को धनावती का घर नदी में समा गया है। दो सालों में करीब बीस घर नदी में समा चुके हैं। इस साल एक महीने से गांव में कटान कर रही नदी के कटान में गांव का प्राचीन शिव मंदिर भी समा गया है। सैंकड़ों एकड़ भूमि नदी निगल चुकी है। कटान पीड़ित अपना सामान तटबंध पर पंहुचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है उनका हाल जानने कोई नहीं पहुंचा है। तहसील निघासन के ग्रंट नं 12 गांव में एक साल पहले चहल पहल हुआ करती थी। लेकिन बीते साल नदी ने रुख गांव की तरफ कर दिया। पहले तो नदी ने फसलें निगलना शुरु किया। फसलें कटने के बाद नदी गांव में पहुंच गयी। इससे छह लोगों के घर नदी में समा गये। बाढ़ निकलने के बाद एक बार सब कुछ सामान्य सा हो गया। मगर इस साल जुलाई के अंत में नदी ने गांव में कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.