हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक 696 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी। जबकि सायंकालीन पॉली में इंटरमीडिएट में 388 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस प्रकार से आज 1101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन सुबह पॉली में जिले के 43 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पंजीकृत 15094 के सापेक्ष 14398 ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 696 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी। इसी पॉली में इंटरमीडिएट कृषि भाग-1 व भाग-2 की परीक्षा में पंजीकृत 717 के सापेक्ष 700 ने परीक्षा दी जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सायंकालीन पॉली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 1...