रुडकी, दिसम्बर 30 -- भगवानपुर। बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के खानपुर, भगवानपुर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 11 लोगों के घर बिजली चोरी पकड़ी। टीम के जेई विनीत कुमार ने इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतीश कुमार, देशराज, विशाल कुमार, तालिब, मुनेश, नरेश, निवासी खानपुर दाउद, नदीम निवासी निकट साई मंदिर भगवानपुर तथा शमीम, फरद निवासी धीमान वाली गली भगवानपुर के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज की है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.