रुडकी, अप्रैल 21 -- जनपदीय ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ की बैठक सोमवार को हुई। अध्यक्ष श्रद्धा हिन्दू ने कहा कि 11 मई में परशुराम शोभा यात्रा में महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करेंगी। परशुराम शोभायात्रा में सभी बहनें पीली या भगवा रंग की साड़ी पहनकर शोभायात्रा में चलेंगी। हमारा उद्देश्य समाज में एकजुटता लाना है। महामंत्री मधु ने भी सभी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने पर जोर दिया। बैठक में ऊषा शर्मा, रूबी शर्मा, पूनम शर्मा, लक्षिता शर्मा, नीलू भारद्वाज, प्रज्ञा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...