आगरा, जुलाई 23 -- सिकंदरा की शिवा कुंज कॉलोनी निवासी ग्यारहवीं की छात्रा ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी पर मृतक की बहन ने शोर मचाया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा तोड़ छात्रा के शव को फंदे से उतारा। हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की बहन नेहा पत्नी सुमित निवासी शिवाकुंज सिकंदरा ने बताया मृतक मोहिनी मां-बाप की मौत के बाद उनके साथ रह रही थी। वह ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रही थी। आम दिनों के तरह बुधवार को वह स्कूल से पढ़ कर करीब 11:30 बजे घर लौटी थी। कमरे में चली गई। मोहिनी को बोल कर वह बच्चों को स्कूल से लेने चली गईं। मोहिनी घर पर अकेली थी। जब वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटी तो दरवाजा बंद था। उन्होंने खटखटाया। मगर दरवाजा नहीं खुला। शोर शर...