रुद्रपुर, दिसम्बर 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गो रक्षा दल ने गो रक्षा महासम्मेलन और महायज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया। रुद्रपुर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गो रक्षा महासम्मेलन और महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गो सेवा ही सच्ची देश सेवा है। रविवार को ब्लॉक रोड स्थित ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जीवन शैली में गाय हमेशा अर्थव्यवस्था का आधार रही है। आज भी प्रदेश में लाखों महिलाएं ऐसी हैं। जिनकी अर्थव्यवस्था गाय पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गो भक्ति और राष्ट्रभक्ती को हमेशा सर्वोपरि रखा है और समस्त विकास की नीतियां इसी दृष्टिकोण के साथ तैयार की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्...