रांची, अगस्त 11 -- रांची, संवाददाता। हरमू रोड में रविवार को गौ सेवा के साथ अग्रवाल सभा का 49वां अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू हुआ। अग्रसेन जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। प्रथम चरण में कार्यक्रम को गौ सेवा के पावन कार्य के साथ शुरू किया गया। सभा के निवर्तमान अध्यक्ष नंद किशोर पाटोदिया एवं उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने गायों की पूजा की। गो पूजन कर गौ को हरी घास, रोटी-गुड़ आदि खिलाकर आरती उतारी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज चौधरी, विजय खोवाल, कौशल राजगढ़िया, निर्मल बुधिया, कालू खेतान, अमर अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, अशोक लाठ, मनोज रुइया आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.