मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- पुरकाजी के खादर के गांव शेरपुर में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पहुंचकर किसानों से बातचीत कर जैविक तरीके से कृषि करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर व मूत्र से उन्नतशील कृषि की जा सकती है। वही कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने किसानों को कृषि के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि उन्नतशील कृषि करने से किसानों की आय दोगुनी होगी। अध्यक्ष गोदना गो शाला व बढीवाला में भी पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण किया। जैविक गुड का सामान्य सुविधा केन्द्र का का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जितेंद्र तेवतिया,अमित चौधरी, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.