बुलंदशहर, फरवरी 15 -- रघुनाथ गौशाला समिति के तत्वावधान में गौ सम्मान हेतु एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। सभा में देशभर में संचालित 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के अंतर्गत वक्ताओं ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।अभियान से जुड़े अनुराग सिंघल (पिलखुवा) एवं ओमवीर तोमर ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को पूरे देश में 'गौ सम्मान दिवस' मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश की लगभग 5000 तहसीलों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने, गौवंश वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ मंत्रालय के गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन तहसीलदार व राज्य सरकार के माध्यम से राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख आधार है तथा इसके लिए व्यापक जनजागरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.