बांदा, फरवरी 19 -- बांदा। गौ सम्मान अभियान को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिले में प्रभारी की नियुक्त की गई है। जिला प्रभारी महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में 21 लोगों की टीम बनाकर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। इसके बाद तहसील प्रभारी भी 21 लोगों की टीम बनाकर गांव-गांव इस अभियान से लोगों को जोड़ेंगे। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। 27 अप्रैल को विशाल शोभा यात्रा निकालकर तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में राजाराम राही, लोहा सिंह, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...