नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि गौ संरक्षण पर सरकार सशक्त कानून लेकर आएगी। इसमें सभी हितधारकों और विधानसभा के सदस्यों के सुझावों को शामिल किया जाएगा। विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन इस संबंध में प्रस्तुत संकल्प का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। इससे पूर्व भाजपा सदस्य भाजपा सदस्य अशोक गोयल ने सदन में संकल्प प्रस्तुत करते हुए कहा कि दिल्ली में नई गौशालाओं का निर्माण किया जाए। साथ ही, आवारा पशुओं और गायों के लिए मौजूदा गौशालाओं का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूध दुहने के बाद गाय को छोड़ देते हैं, जिससे वह खुले में कूड़ा-करकट खाती रहती हैं। इससे जाम, सफाई और सड़क हादसे की समस्या भी पैदा होती है। संकल्प पर पूनम शर्मा, कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.