फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। सितंबर-2024 में पशु तस्कर समझकर आर्यन मिश्रा हत्या मामले के बाद से स्मार्ट सिटी के लोगों को लगने लगा था पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसेगी और गौ रक्षक बताकर पशु कारोबारियों से मारपीट आदि के मामलों पर विराम लगेगा। लेकिन, पिछले दिनों से पशु कारोबारियों के साथ लगातार घटित हुए मामलों को देखें तो पुलिस की सख्ती नजर नहीं आ रही है। एक्सप्रेसवे पर सक्रिय बदमाश पशु कारोबारी और वाहन चालकों के साथ मारपीट कर उनके साथ लूटपाट भी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बीते कुछ दिनों के अंदर इस तरह से की गई मारपीट के कई मामले आ चुके हैं। संदीप को पीटकर नहर में फेंक दिया था। 22 फरवरी को युवकों ने पशु तस्कर समझकर संदीप और उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही संदीप को पास के नहर में फेक दिया था। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.