आगरा, दिसम्बर 8 -- भक्तों के हृदयों में उमड़ते श्रद्धा-सागर के बीच श्री गिरिराज जी सेवा मंडल 'परिवार' की ओर से गायों को 56 भोग लगाए गए। संस्थापक नीतेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 2025 का पावन मार्ग शुरू किया गया। सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गिरिराज जी और गौ माता के पूजन से हुआ। इससे पूर्व संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर, वीरेंद्र सिंघल और कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने गौ माता को छप्पन भोग अर्पित कर भक्तों को सेवा और भक्ति का संदेश दिया। संरक्षक महंत कपिल नागर ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम पूरे सात दिनों तक भक्ति, संस्कृति और दिव्यता का अद्भुत संगम होंगे। 17 दिसंबर को भव्य आमंत्रण यात्र...