आगरा, जनवरी 4 -- भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से सिकंदरा स्थित श्रीजी असहाय गोवंश चिकित्सालय में रविवार को गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष डीजी मित्तल और पूर्व राष्ट्रीय मंत्री बिजेंद्र सिंह वर्मा ने गौ माता की पूजा कर चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल और गुड़ खिलाया। अध्यक्ष डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने गौ संरक्षण का महत्व बताया। संस्था ने 1 कुंतल भूसा और 1 गाड़ी हरा चारा दान किया। महिला संयोजिका पूर्णिमा वर्मा, हरीश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...