कुशीनगर, मई 23 -- कुशीनगर। जिले के गौ-पालक अब बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर (बीआरसी) बन सकेंगे। जनपद में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 41 कलस्टर का चयन किया जायेगा है। इसमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप सी/बीटीएम/एटीएम एवं कृषि सखियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को तैयार किये जाने का कार्य किया जाएगा। बीआरसी इन्हें तैयार करेंगे। उप कृषि निदेशक कुशीनगर आशीष कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए प्राकृतिक जैव आदानों (जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क आदि) को तैयार करने एवं उन्हें किसानों को उपलब्ध कराने के लिए बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर की स्थापना की जायेगी। इनका चयन जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा किया जायेगा। इच्छुक गौ पालक, उद्यमी या किसान इसके लिए अपने आवेदन उप कृषि निदेशक कार्यालय में 24 मई तक उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.