बलरामपुर, फरवरी 5 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। जिले के तराई क्षेत्र में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात हर्रैया सतघरवा विकास खंड के चौधरीडीह गांव में स्थित गौ आश्रय केन्द्र में घुसकर तेंदुए ने मवेशियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक मवेशी को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया, जबकि तीन मवेशी घायल हो गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की जांच में तेंदुए के पगचिन्ह पाए गए हैं। गांव में पहुंची टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। तराई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक व्याप्त है। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। बुधवार रात हर्रैया क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में बने गौ आश्रय स्थल में तेंदुआ घुस गया। केयर टेकर राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.