पीलीभीत, जून 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। शहर के गौहनियां चौराहे पर कार से बाइक टकराने के बाद कार सवार आठ से 10 लोगों ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। चौराहे पर घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। शनिवार सुबह साढे़ 11 बजे शहर के गौहनियां चौराहे पर पेट्रोल पंप के समीप कार से अचानक एक बाइक टकरा गई। इसके बाद कार में सवार आठ से 10 लोग नीचे उतरे और बाइक सवार युवक के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। सड़क पर अचानक हुई मारपीट से हड़कंप मच गया। राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान चौराहे पर खड़े होमगार्ड मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। उन्होंने न तो बचाने का प्रयास किया और न ही पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.