कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। पटहेरवा क्षेत्र के पिपरा कनक में हर वर्ष लगने वाले बाबा हाजी गौहर अली शाह का सलाना उर्स सातवे रमजान के दिन 25 फरवरी बुधवार की शाम से शुरु होगा। इसमें 26 फरवरी को रात भर मजार पर चादर पोशी का सिलसिला चलता रहेगा और 27 फरवरी की सुबह समापन होगा। मजार कमेटी के तरफ से 25 फरवरी की शाम मजार परिसर में जलसे का आयोजन रखा गया है, जिसमें भाग लेने बिहार झाड़खंण्ड से मौलाना सिद्दीक हसन झाड़खंण्डी बाबा सिरकत फरमा रहे है। इसकी जानकारी आयोजक मंडल के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक अहमद व ग्राम प्रधान मजीबुल होदा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...