गंगापार, फरवरी 5 -- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अनिकेत स्माइल फाउंडेशन बुंदावा द्वारा कलर्स ऑफ होप नामक भावनात्मक और अर्थपूर्ण पहल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि केयर गिवर्स, डॉक्टरों और कैंसर रोगियों ने दर्शकों के रूप में सहभागिता की और आशा व दृढ़ता के साझा संदेश से जुड़े। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देव कुमार यादव, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज ने कहा कि कैंसर की देखभाल केवल चिकित्सीय उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.रुबी गुप्ता कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल, प्रयागराज, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ .सुशांत सिंह, अनिकेत स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ अखिलेश कुमार द्विवेदी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...