मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मड़िहान( मिर्जापुर) । तहसील क्षेत्र के गढ़वा गांव में स्थित अस्थाई गौशाला में रखे गए निराश्रित गो वंश को कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। वहीं निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। क्षेत्र के गढ़वा गांव में शासन से संचालित अस्थाई गोशाला में रखे गए निराश्रित गो वंश की दो दिन पहले मौत हो गई थी। कर्मचारियों ने मृत पशु के शव को दफन करने की बजाय खुले आसमान के नीचे फेंक दिए। जिसे कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ग्रामीणों की माने तो गौशाला में पशुओं को चारा और इलाज की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण मौत हो रही है। बीमार पशुओं का इलाज भी नहीं कराया जा रहा है। गांव के बाहर सीवान में मृत गो वंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.