गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा। सोमवार को ग्रुप के सदस्यों द्वारा श्री कृष्ण गौशाला में गौ सेवा कर और केक काटकर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर गौशाला में पचास किलो सब्जी, पचास किलो गाजर, पचास किलो बेसन और गौशाला के अंदर गायों को बेहतर देखभाल के लिए नगद राशि व मनोज केसरी रूपा गंजी की ओर से दस किलो आटा उपलब्ध कराया गया । मौके पर अध्यक्ष अशोक ने कहा कि जीवन में गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उससे आत्म बल मजबूत होता है। मौके पर जायंट्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, यूनिट दो के निदेशक मनोज केसरी रूपा गंजी, दीपक तिवारी, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मोज़ीबुद्दीन खान, मनोज केसरी सन र...