इटावा औरैया, जनवरी 8 -- कालपी, संवाददाता। भीषण सर्दी व बर्फीली हवाओं के चलते बेजुबान गौवशों की वास्तविक हकीकत को परखने के लिये उपजिलाधिकारी कालपी ने प्रशासनिक अमले के साथ कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया तथा गौशाला में गन्दगी पाये जाने पर नाराजगी जताते हुये अधिनिष्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मौसम का तापमान बेहद कम रहा भीषण सर्दी व बर्फीली हवाओं से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ऐसे में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह जोकि नगर पंचायत कदौरा के ईओ का अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ कदौरा नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला की हकीकत को देखा तथा मौजूद जिम्मेदारों को गन्दगी के प्रति नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में रह रहे गौवशों के प्रति लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.