बागपत, जनवरी 25 -- चांदीनगर क्षेत्र के खट्टा पहलादपुर गांव स्थित गौशाला में कई गोवंश मृत पाए गए हैं। रविवार को खट्टा गांव निवासी रोहित ने मृत गोवंशों को देखा और इसकी सूचना पशुचिकित्सकों को दी। जिसके बाद पशु चिकित्सकों ने गौशाला पहुंचकर मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम शुरू कराया। गोवंशों की मौत के बाद ग्रामीणों और गौ-सेवकों में आक्रोश पनपा हुआ है। उन्होंने गौशाला प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में लंबे समय से गोवंशों के लिए चारे, साफ पानी और उचित चिकित्सा व्यवस्था का अभाव था। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद गौशाला प्रबंधन और संबंधित विभागों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण गोवंशों की मौत हुई। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग की...