आगरा, जनवरी 5 -- पटियाली इलाके के गांव नवादा स्थित गौशाला की कई गायों के मरने के बाद आसपास जमीन पर गायों के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। इस पर ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखित शिकायत की और मौके के वीडियो बनाकर दिखाए। जिस पर मामला डीएम के संज्ञान में आ गया। डीएम ने फौरन मौके पर एसडीएम को भेजकर जांच कराई। जांच रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को डीएम ने पंचायत सचिव को तत्काल सस्पेंड कर दिया। जबकि खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गौशाला में गायों के पालन में अनदेखी बरते जाने से गायों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। गौशाला के रखरखाव में भी निरंतर ढील बरती गई। यह शिकायतें डीएम प्रणय सिंह तक पहुंचाई। जिस पर डीएम ने अधिकारियों को जांच करने के लिए गौशाला भेजा। जहां जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.