लखीमपुरखीरी, नवम्बर 5 -- लखीमपुर, संवाददाता। गोआश्रय स्थल के पशुओं को साल भर हरा चारा मिलता रहे इसके लिए पशु पालन विभाग अब किसानों से चारा आपूर्ति का अनुबंध करेगा। अब तक बड़ी-बड़ी कंपनियां चारा आपूर्ति के लिए टेंडर लेती थी, लेकिन अब गांवों के किसानों से ही अनुबंध करने की तैयारी है। किसान अपनी फसल उगाने के साथ ही हरा चारा काटकर गोआश्रय स्थल को उपलब्ध कराएंगे। इससे उनको अतिरिक्त आमदनी होगी। दो से तीन रुपए प्रति किलो चारा खरीदा जाएगा। जिले में 144 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें 25 हजार से ज्यादा पशुओं को संरक्षित किया गया है। पशुओं के चारा आदि की व्यवस्था गोआश्रय स्थल संचालक करते हैं। गोआश्रय स्थल के पशुओं के चारा के लिए सरकार एक पशु के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 50 रुपए के अनुसार धनराशि देती है। पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए कंपनियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.