गढ़वा, जनवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्री कृष्ण गौशाला की 20 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। कई अवैध अतिक्रमण करने वाले लोग खुद से ही गौशाला समिति को जमीन सौंपने की घोषणा कर रहे हैं। उक्त बातें श्रीकृष्ण गौशाला समिति के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विनोद पाठक, विनोद कमलापुरी, विजय केसरी, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर कही। उन्होंने कहा कि संवैधानिक तरीके से श्रीकृष्ण गौशाला समिति का चुनाव हो चुका है। अब श्री कृष्ण गौशाला को विकसित करने का समय है। उन्होंने बताया कि सोनपुरवा बस स्टैंड के पास साढे आठ एकड़ जमीन श्री कृष्ण गौशाला समिति की है। उसके अलावा साढ़े 11 एकड़ जमीन चेतना में है। गौशाला की सभी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने खुद से आगे जाकर गौशाला की जम...