बगहा, जनवरी 15 -- बेतिया। राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पूसा के चार वैज्ञानिकों ने पिंजरापोल गौशाला का निरीक्षण किया। देसी गौ वंश संरक्षण एवं संवर्धन केंद्र माधोपुर के डॉ.राजीव कुमार अस्थाना एवं डॉ.रंजन कुमार तथा पशु प्रजनन उत्कृष्ट केंद्र पिपरा कोठी के डॉ. प्रमोद कुमार एवं डॉ. कृष्ण मोहन कुमार के द्वारा गौशाला की स्वच्छता, प्रबंधन और गोवंश देखभाल के बारे में जानकारी दी। पशु वैज्ञानिकों के द्वारा टीकाकरण की व्यवस्था, पोषण में सुधार और पशुपालन विभाग से सहयोग तथा उन्नत सीमन तकनीक के बारे में सुझाव दिए गए। प्रदान किए गए। गौशाला के सहसचिव दीपक कनोडिया के द्वारा पशु वैज्ञानिक को कई प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई। वैज्ञानिकों ने गौशाला कमेटी की उपाध्यक्ष संजय झुनझुनवाला और अन्य सदस्यों के द्वारा सभी दुधारू और गैर दुधारू गाय औ...