दुमका, मई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद बुधवार को दुमका पहुंचे। दुमका पहुंचने के बाद दुमका गौशाला का निरीक्षण भी किया। अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के साथ आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, रजिस्ट्रार मुकेश कुमार और डॉ. जय तिवारी मौजूद थे। गौशाला पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम गौ पूजन किया और गौ माता को गुड़ खिलाया। अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि झारखंड में 22 निबंधित गौशालाएं हैं। आयोग उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रही है। उनका उद्देश्य इन गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना है। जिससे वे अपने संसाधनों से टिकाऊ ढंग से संचालित हो सकें। यह पहल गौशालाओं के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आयोग का उद्देश्य है कि हर गौशाला खुद के संसाधनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.