संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गौरक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम नारायण तिवारी ने अध्यक्ष गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता जी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संतकबीर नगर की सभी सरकारी गौशालाओं में व्याप्त समस्याओं का ज्ञापन दिया। श्री गुप्त ने जिले की उक्त सभी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग, गौरक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ कार्यालय में बुलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्याम बिहारी गुप्ता शामिल हुए। सभी जिलों के गौरक्षा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक कर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम नारायण तिवारी...