बाराबंकी, दिसम्बर 9 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र स्थित गौ शालाओं में। इन दिनों अवस्थाएं फैली हैं। बीडीओ सहित सचिव व सेक्टर प्रभारी एसआईआर में व्यस्त हैं, जिससे गौ शालाओं में तमाम समस्याएं व्याप्त हो गई हैं। रामनगर तहसील के तहत जो भी गौ शालाएं हैं उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। गौशालाओं में फैली गंदगी, समय से भूसा-चारा व साफ पानी न मिलना, तथा पशु चिकित्सक का समय पर इलाज के लिए न पहुंचना बड़ी समस्या बन चुकी है। इसका सीधा असर गौशालाओं में रह रहे मवेशियों की सेहत पर पड़ रहा है। जिनमें कमजोरी साफ दिखाई दे रही है। ठंड बढ़ने से बढ़ी परेशानी : ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही गौशालाओं में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं न होना पशुओं के लिए खतरा बन रहा है। जहां-जहां पन्नी लगाई गई थी वह अब फट चुकी है। हवा लगने से कमजोर और बीमार पशुओं को ज्यादा दिक्कत हो रही है...