देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। गौ रक्षा दल और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने गौवंश के बेहतर इलाज और रख रखाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई। मेयर सौरभ थपलियाल ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने निगम की योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...