नोएडा, फरवरी 19 -- गौवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने किया हंगामा रबूपुरा, संवाददाता। गुरुवार को गांव भाईपुर ब्रह्मनान के पास दो जगह पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों का दावा है कि अवशेष गौवंश के हैं। इसको लेकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बुधवार रात को किसी ने भाईपुर ब्रह्मनान गांव के पास से होकर गुजर रहे राजवाहे में पांच कट्टों में भरकर कटे पशुओं के अवशेष फेंक दिए। सुबह जैसे हो इसकी जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने दावा किया कि अवशेष गौवंश के हैं। इसको लेकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रबूपुरा पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। क...