हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गौला खनन क्षेत्र के निकासी गेटों पर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय के निर्देश पर दो टीमों ने आंवला गेट, शीशमहल गेट और बेड़ी पड़ाव क्षेत्र में जांच की। अभियान के दौरान डंपर और खनन क्षेत्र में संचालित 30 से अधिक मालवाहनों के चालान किए गए। बिना ढके रेता-बजरी ढोते पाए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप, बैकलाइट, ब्रेक लाइट और हेडलाइट ठीक स्थिति में नहीं मिलीं, उन पर भी जुर्माना लगाया गया। अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों को नियमों के अनुरूप दुरुस्त रखें। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्या, परिवहन कर अधिकारी जगदीश चं...