हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी। कुमाऊं की लाइफ लाइन गौला में खनन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को ई-रवन्ना समय पर जारी नहीं होने के चलते गौला के 9 गेटों में 5134 खनन वाहन रेता-बजरी (आरबीएम) लोड करने के बाद नदी क्षेत्र में ही फंस गए। इससे खनन कारोबारियों को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। खनन कारोबारियों ने मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, वाहनों के गौला में फंसने से गौला के मजदूरों को काम का संकट शुरू हो गया है। एक अक्तूबर से खनन के लिए खुलने वाली गौला खनन के लिए दिसंबर में खुली। इस पर भी अब ई-रवन्ना जारी नहीं होने से आए दिन हजारों खनन वाहन गौला में फंस रहे हैं। इससे करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। खान विभाग का ई-रवन्ना पोर्टल ठीक से काम कर गया तो ये वाहन शुक्रवार को बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.