हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में गौला, नंधौर और कोसी नदियों से उप-खनिज (रेत-बजरी) की निकासी में पिछले कई वर्षों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पारदर्शी एवं समयबद्ध खनन चुगान प्रक्रिया से यह सफलता मिली है। गौला नदी में अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 2,22,664 वाहन चक्कर से 2,13,99,739.38 टन उप-खनिज की निकासी हुई, जो पिछले वर्षों से कई गुना अधिक है। इससे सरकार को भारी राजस्व प्राप्त हुआ और वाहन मालिकों, चालकों तथा मजदूरों को रोजगार मिला। नंधौर नदी में लेकिन इस वर्ष 26,824 वाहन चक्कर से 2,17,763.60 टन उप-खनिज निकाला गया, जो रिकॉर्ड तोड़ है। कोसी नदी में भी अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 41,874 वाहन चक्कर से 5,01,997.05 टन निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.