हल्द्वानी, नवम्बर 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गौला और नंधौर में खनन के लिए परिवहन विभाग से 1200 वाहन रिलीज कर दिए गए हैं। वहीं, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान की टीम ने भी गुरुवार को पोस्ट मानसून सर्वे पूरा कर लिया है। अब वन निगम के डीएलएम की रिपोर्ट के आधार पर 15 दिनों में यह तय होगा कि इस सीज़न गौला में कुल कितना खनन किया जाएगा। वन निगम अधिकारियों ने एक दिसंबर से नदियों में खनन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है। वन निगम ने गौला नदी में सात नवंबर से खनन के लिए गेट खोल दिये थे। प्री मानसून सर्वे में इस वर्ष नवंबर से 31 मई तक 20 लाख खन मीटर खनन की सीमा निर्धारित की गई थी। वन निगम के डीएलएम (गौला) धीरज सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान ने पोस्ट मानसून सर्वे पूरा कर लिया है। यह संस्था अगले 10 से 1...