हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी। लाइन मेंटेनेंस के लिए मंगलवार को ऊर्जा निगम ने गौलापार बिजलीघर से दिन में आपूर्ति बंद रखी। सुबह नौ बजे से शुरू हुई कटौती देर शाम चार बजे बहाल हो सकी। लोगों को सात घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्षेत्र में ट्यूबवेल नहीं चलने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी गई। कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...