हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- हल्द्वानी। लाइन मेंटेनेंस के लिए शुक्रवार को ऊर्जा निगम ने गौलापार और रानीबाग बिजलीघर से दिनभर आपूर्ति बंद रखी। सुबह नौ बजे से शुरू हुई कटौती देर शाम चार बजे दुबारा बहाल हो सकी। जिससे लोगो को सात घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पडा। इस दौरान क्षेत्र मे ट़़यूबवेल नही चलने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी गई। कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...