सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- बैरगनिया। नेपाल के गौर क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहने से आम जनजीवन परेशान है।जिला प्रशासन ने अफवाह पर ध्यान नहीं देकर स्तय सूचना पर अनुसरण करने की अपील की है।पुलिस ने साम्प्रदायिक,सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में वर्तमान,निवर्तमान वार्ड अध्यक्ष सहित 23 लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। गत गुरुवार की रात जिले के सपगढा में बाजा बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था परंतु प्रशासन,पुलिस की सजगता से शुक्रवार को स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था लेकिन शनिवार को एक ऑडियो क्लिप के कारण क्षेत्र में तोड़फोड़,आगजनी की घटना हुई जिसमें वाहन,बाइक,स्कूटी तक को आग के हवाले कर दिया गया फलतः पुलिस ने 23 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। इधर जिला प्रशासन कार्यालय में रविवार को ड...