अयोध्या, मार्च 21 -- अयोध्या,संवाददाता। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सिधौंना के खदरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस पी सिंह ने कार्यक्रम मे मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों की शांत सुबह से लेकर शहरों की चहल-पहल तक,गौरैया कभी अपनी खुशनुमा चहचहाहट से रंग भर दिया करती थी। यह मनुष्य के सबसे करीब रहने वाले पक्षी हैं। इन नन्हें पक्षियों के झुंड बिन बुलाए ही सही लेकिन स्वागत योग्य विस्मरणीय यादें बनाते थे। लेकिन समय के साथ ये नन्हें दोस्त हमारी जिंदगी से गायब होते जा रहे हैं। कभी भारी संख्या में रहने वाली घरेलू गौरैया अब कई जगहों पर एक दुर्लभ दृश्य और रहस्य बन कर रह गई है। इन छोटे पक्षियों के बारे में जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.