झांसी, जनवरी 2 -- बंगरा में 67वें गौरैया मेला महोत्सव के दूसरे दिन आस्था का मेला लग गया। श्रीमद् भागवत कथा में पं. सिद्धसदन रिछारिया ने कथा का महिमा सुनाई। पं. शैलेन्द्र शास्त्री ने वैदिक विधि-विधान से परीक्षित यजमान मोहित सिंह परिहार (गैराहा) द्वारा पूजन-अर्चन कराया। कथा के दौरान भागवताचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तिमार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर अरुण सिंह तोमर, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया, डॉ. सतेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह लाल, भीमप्रताप सिंह, शरद प्रताप सिंह तोमर, चन्द्रपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...